विटामिन बी12 की कमी से इन रोगों का खतरा, जान लें बचाव के उपाय

विटामिन बी12 की कमी से इन रोगों का खतरा, जान लें बचाव के उपाय

सेहतराग टीम

हमारे शरीर और सेहत के लिए विटामिन की जरुरत काफी होती है। इसीलिए तो डॉक्टर भी बताते हैं कि सभी प्रकार की विटामिन शरीर के लिए आवश्यक है। वैसे तो सभी विटामिन जरुरी है लेकिन विटामिन बी12 हमारे शरीर के लिए कुछ ज्यादा जरुरी है। क्योंकि विटामिन बी12 हमारी शरीर खुद नहीं बना सकती। इसके लिए हमें खाद्य पदार्थों पर निर्भर होना पड़ता है। वही आपको बता दे कि भारत में इस विटामिन की कमी से करीब 45 फिसदी आबादी पीड़ित है। इसकी कमी के कारण आपको चलने में परेशानी के अलावा सांस लेने में समस्या, डेफिशियेंसी एनीमिया तक की शिकायत हो सकती है। जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के बारे में। 

पढ़ें- विटामिन C की खान हैं ये 7 सुपर फ्रूट

विटामिन बी12 की कमी के लक्षण:

  • स्किन का पीला पड़ जाना।
  • जीभ में दाने या फिर लाल पड़ जाना। 
  • मुंह में छाले
  • स्पर्श में संवेदना में कमी
  • आंखो की रोशनी कम होना
  • याददाश्त में कमी
  • किसी चीज का निर्णय लेने में समस्या होना
  • डिमेंशिया
  • डिप्रेशन
  • अधिक कमजोरी या सुस्ती आना।
  • सांस फूल जाना
  • सिरदर्द
  • कान बजना
  • भूख कम लगना
  • ज्यादा ठंड लगना (हाथ और पैरों में अधिक)

कब जाए डॉक्टर के पास:

वैसे तो हर 3-4 माह में विटामिन बी12 का टेस्ट कराना चाहिए। इसके अलावा अगर आपको ऊपर दिए हुए लक्षणों में कुछ आपके शरीर में नजर आ रहे है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 

विटामिन बी12 कम होने के कारण:

  • विटामिन बी12 एक ऐसा तत्व है जो सिर्फ मांस, मछली, दूध या डेयरी उत्पाद से ही प्राप्त होती है। अगर इनका सेवन आप नहीं करते है तो आपको विटामिन बी 12 की कमी हो सकती है। 
  • अगर आप शराब का सेवन ज्यादा करते हैं तो आपको विटामिन बी12 कमी की समस्या होती है।​​​​
  • बदहजमी की दवाओं का सेवन
  • पेट या फिर छोटी आंत के किसी हिस्सों को हटाने के लिए ऑपरेशन होना।

 विटामिन बी12 से बचाव:
अगर आप चाहते है कि आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी न हो तो इसके आप अधिक मात्रा में डेयरी उत्पादों का सेवन करें। इसके अलावा मछली, मीट,
 चिकन आदि का सेवन करें। हरी सब्जियों में विटामिन बी12 नहीं होता है। जिसके कारण शाकाहारी लोगों को विटामिन बी12 की समस्या अधिक होती है। 

इसे भी पढ़ें-

विटामिन 'सी' से ये गंभीर बीमारियां होगीं दूर, जानें क्या हैं फायदे

जानें विटामिन एफ शरीर के लिए जरूरी क्यों हैं, ये हैं इसकी कमी पूरा करने के स्रोत

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।